मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासकीय एकीकृत विद्यालय तेलीवट में बच्चों के भविष्य और उनके पोषण के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ मध्याह्न भोजन (MDM) के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे एक व्यक्ति को सरकारी अनाज की कालाबाजारी करते हुए ग्रामीणों और पंचों ने रंगे हाथों पकड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
घटना बीते गुरुवार, १६ अप्रैल २०२६ की शाम लगभग ७:३० से ८:०० बजे के बीच की है। ग्राम तेलीबट निवासी बलराम यदुवंशी जो शासकीय एकीकृत विद्यालय तेलीवट में स्व-सहायता समूह के माध्यम से मध्याह्न भोजन बनवाता है, उसे स्कूल के लिए आवंटित सरकारी गेहूँ की बोरी बेचते हुए पाया गया।
ग्रामीणों और पंचों का आरोप
ग्राम पंचायत तेलीवट के पंचों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर एक संयुक्त पंचनामा तैयार किया है। पंचों का आरोप है कि:
बलराम यदुवंशी नियमित रूप से एम.डी.एम. के राशन की चोरी कर उसे बाजार में बेच देता है।
अनाज की इसी चोरी के कारण स्कूली बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार पर्याप्त और पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है।
बच्चों के पोषण के अधिकार का हनन कर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है।
“बच्चों के पेट को काटकर सरकारी राशन बेचना एक गंभीर अपराध है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई बच्चों के हक पर डाका न डाल सके।” — समस्त पंचगण, ग्राम पंचायत तेलीवर
पंचनामे पर इनके हैं हस्ताक्षर
इस शिकायत और पंचनामे पर ग्राम पंचायत के कई ज़िम्मेदार सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं,. ज्ञानवती यदुवंशी (पंच). देवीलाल चरन लाल. छोटो लाल. मनोज यदुवंशी. राजू यदुवंशी अनिता पहाड़े. दयाराम बल्लू कार्यवाही की मांग
ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और मांग की है कि संबंधित स्व-सहायता समूह और संचालक के खिलाफ तत्काल उचित कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि मध्याह्न भोजन व्यवस्था में पारदर्शिता आ सके और बच्चों को उनका संबंधित अधिकारी ने कहा जांच प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।

