अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िले में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, एम.पी. बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी की कक्षायें अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी।इसके साथ कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार इसी समय सीमा के भीतर कक्षाओं का संचालन करेंगे।
हालांकि पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक कार्यक्रम पहले की तरह तय समय पर ही आयोजित किए जाएंगे।

