अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि अमेरिका का जुल्म पूरी दुनिया झेल रही है पूरी दुनिया को हथियार और मिसाइल बेचकर बादशाह बन गया है वो दूसरे देशों को आपस में लड़ा कर सब देशों को ब्लैक मेल कर रहा है भारत के साथ भी यही खेल अमेरिका खेल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर आज तक पूरी दुनिया में ट्रंप कहता फिर रहा है कि युद्ध हम रुकवाया है ओर हमारे दुश्मन पाकिस्तान के मुनीर को व्हाइट हाउस में बिरयानी खिला रहा है अब भारत ने उसकी बात नहीं मानी तो, भारत की जनता के लिए टैरिफ बढ़ा रहा है डॉ. शेख ने कहा, कि हम भारत सरकार से कहना चाहते हैं कि किसी भी सूरत में अमेरिका के सामने घुटने न टेके जिस दिन भारत ने अमेरिका को आंख दिखानी शुरू कर दी उसी दिन से दुनिया के आधे देश हिंदुस्तान के साथ आने लगेंगे और भारत अपनी ताकत का अहसास करा कर दुनिया का सरताज बन सकता है ओर ट्रंप ओर अमेरिका का जादू कम हो सकता है।
डॉ शेख ने देश की जनता से भी अपील की वह अमरीकी उत्पादों का बहिष्कार करे। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने कहा कि यू पी सरकार ने अनुज चौधरी को एएसपी बना कर उन को इनाम दिया हम ओर हमारी पार्टी उन को एएसपी बनने पर दिली मुबारक बाद देती है ओर आशा करती है आने वालें समय में योगी सरकार उन को लोकसभा या विधानसभा में जरूर पहुंचाएगी। सब को पता है जिन लोगों ने मुसलमानों के खिलाफ बोला है या जिन लोगों ने मुसलमानों के खिलाफ काम किया है उनको मौजूदा सरकारों ने इनाम के रूप में विधानसभा राज्यसभा लोकसभा ओर राज्यपाल के रूप मे इनाम दे कर उन लोगों को खुश किया है। आज देश को जरूरत है इसे नेताओं ओर अधिकारियों की जो सर्व समाज को हक ओर इंसाफ दे सके।

