इंडियन बैंक में वर्दी का शर्मनाक दुरुपयोग: दीवान की गाली-गलौज का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

इंडियन बैंक में वर्दी का शर्मनाक दुरुपयोग: दीवान की गाली-गलौज का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

लखनऊ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक तैनात दीवान ने सार्वजनिक स्थान पर मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी। इंडियन बैंक की एक शाखा में पहुंचे दीवान ने महिला और पुरुष बैंककर्मियों के सामने खुलेआम अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए मां-बहन की गालियों की बौछार कर दी घटना के वक्त बैंक में कई महिला कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थीं, लेकिन वर्दी की गरिमा भुलाकर दीवान जी ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि जब कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने और भी आक्रामक होकर कहा: “जिसको बोलना है बोल दो, जो उखाड़ना है उखाड़ लो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उच्च अधिकारियों से जांच की अपेक्षा जताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article