पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा नवांकुर योजना एवं एक पेड़ मां के नाम से संबद्ध कार्यक्रम नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का आयोजन यूग ग्रामीण विकास समाज कल्याण सोसायटी द्वारा किया गया।
उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सरदार भूरिया (सरपंच), ब्लॉक समन्वयक श्री पप्पू भाभर, द्वारा नवांकुर सखियों को 100 अंकुरित पौधों का वितरण किया गया। तथा अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विषय पर ग्राम वासियों से चर्चा की गई एवं अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। साथ सभी ग्रामीण नवांकुर सखी को कलश यात्रा निकाली गई एवं शिवजी के मंदिर पर जल अर्पित किया गया।
इस दौरान युग ग्रामीण विकास समाज कल्याण सोसाइटी अध्यक्ष नंदराम डावर, एवं सीएमसीएलडपी स्टूडेंट जगन्नाथ पटेल, अनिल बोरियाला, बहादुर पटेल, दिलीप पटेल, राजू भूरा, व ग्राम उकाला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदराम डावर द्वारा किया गया तथा आभार प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष जगदीश भूरिया ने माना।
