सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का अवैध शराब के कारोबार को लेकर विरोध प्रदर्शन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का अवैध शराब के कारोबार को लेकर विरोध प्रदर्शन | New India Times

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, मुरादाबाद इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को जिला आबकारी भवन जिला अध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अवैध कच्ची शराब पर रोक लगाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन आबकारी अधिकारी को सौंपते हुए, मुरादाबाद जिले में तेजी से फैल रहें अवैध कच्ची शराब के धंधे, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों के पास संचालित गैर मानक शराब दुकानों, और आबकारी पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

सुहेलदेव पार्टी ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से कच्ची अवैध शराब का उत्पादन एवं बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है, जिसमें स्थानीय आबकारी अधिकारियों की मूक सहमति और मिली भगत की आशंका है। यह कार्य आम जनमानस की सुरक्षा, युवा पीढ़ी के भविष्य एवं सामाजिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

ज्ञापन में यह मांग की गई कि अवैध कच्ची शराब की बिक्री में लिप्त लोगों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, सभी गैर मानक दुकानों को सील कर नियमानुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए, धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, कॉलोनियों व पार्कों के 100 मीटर दायरे में स्थित शराब की दुकानों को तत्काल हटाया जाए, तथा आबकारी विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पार्टी की मांगों का समर्थन करते हुए संबंधित विभागों को चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने वालो में जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशु सिक्का, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महासचिव गौरव कुमार, जिला महासचिव आकाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष (मुरादाबाद) मनोज कुमार जाटव, जिला सचिव आलोक कुमार, जिला सचिव मोनू सैनी, जिला सचिव गोविंदा निहाल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल ठाकुर, कार्यकर्ता सलीम अंसारी, दीपक पाल, मन्नान, अबुजर, अज्जू, शाहदेव, कृष्ण, नानू, शनि, मनुज जैन, अक्षत गोयल, सत्यम, मनीष जैन, डेनी जैन, खालिद हुसैन, हर्ष गौतम आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article