मुरादाबाद पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर, जिला अध्यक्ष ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर, जिला अध्यक्ष ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर ने रविवार को मुरादाबाद पहुंचे जहां पर दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी।

मुरादाबाद में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की विशाल जनसभा कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों को  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदस्यता दिलाने आए अरविंद राजभर ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी ग्राम स्तर तक सदस्यता अभियान चलाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। हम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। इस मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी व विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article