मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी इकाई मैहर ने 31 वर्षों से परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की ईडी, सीबीआई और एसआईटी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नयागांव चेकपोस्ट छापे और भोपाल जब्ती कांड का हवाला देते हुए भ्रष्ट अधिकारियों और राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते करोड़ों की अवैध संपत्ति जमा हुई है। साथ ही स्थानीय स्तर पर कलेक्टर भवन निर्माण, बरगी नहर परियोजना के किसानों को मुआवजा, बेरमा ब्लॉक में गौशाला व मंडी, और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन व बीमा सुविधा की भी मांग जिला कलेक्टर से की गई है।

