मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

कलेक्टर मैहर रानी बाटड जिले के विकासखण्ड रामनगर के भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम पंचायत सुलखमां पहुंची। ग्राम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुलखमां में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे चरखे से सूत कताई कार्य को मौके पर देखा। उन्होंने हाथकरघा के कार्य में लगे हितग्राहियों से बातचीत भी की। कलेक्टर रानी बाटड ने स्वयं के उपयोग के लिए खादी के वस्त्र भी खरीदे तथा राशि भुगतान कर लोकल फार वोकल को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान हस्तशिल्प और खादी की मार्केटिंग के लिए मैहर देवी जी रोड पर फारेस्ट रेस्ट हाउस के पास प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए अधिकारियों को स्थल निर्धारित करने के निर्देश भी दिये। एसडीएम रामनगर डॉ. आरती सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहीं।

