कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। आवेदक शंकर पिता लालू सिंगाड़ निवासी ग्राम करड़ावद तहसील पेटलावद द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आवेदक की तबीयत खराब होने से ईलाज करवाना है आवेदक बुजुर्ग है व आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तथा भरण पोषण करने में काफी परेशानी आ रही है। कलेक्टर द्वारा 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

आवेदक समस्त ग्रामवासीगण ग्राम पंचायत रम्भापुर तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि पूर्व सरपंच एवं सचिव के द्वारा नियमों को अनदेखी कर मतस्यपालन हेतु पट्टा प्रदाय किए जाने पर जांच कर उपरोक्त पट्टे को निरस्त करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत मोहकमपुरा द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत के बारिया फलिया में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के भवन की जर्जर स्थिति होने से डिसमेंटल करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक दिनेश निवासी ग्राम नवागांव द्वारा बताया गया कि सेल्समेन द्वारा राशन नहीं देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक नानका राठौर निवासी डुंडका तहसील मेघनगर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि उनकी जमीन एवं मकान का का सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदक ग्राम पंचायत सुरडिया द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत का नया भवन पुराने पंचायत भवन के स्थान पर बनवाने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत मछलईमाता द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मछलईमाता की सर्वे क्रमांक 254/1 की भूमि पर नगर परिषद थांदला द्वारा डाले जा रहे कचरे को हटाकर कर आबादी क्षेत्र घोषित करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 44 आवेदन आए।

इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले  समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article