5 टीबी रोगियों को फूड बास्केट कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनाकर किए प्रदान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

5 टीबी रोगियों को फूड बास्केट कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनाकर किए प्रदान | New India Times

झाबुआ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत समस्त टी.बी. रोगियों के लिए सामुदायिक सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनाकर रोगियों को अतिरिक्त सहायता जैसे पूरक पोषण आहार के अंतर्गत रोगियों को प्रतिमाह अधिकतम छः माह तक फूड बास्केट का वितरण किया जाएगा। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी रोगियों को फूड बास्केट प्रदान करने हेतु सहमति प्रदान की गई। इसी तारतम्य में कलेक्टर द्वारा आज 5 रोगियों के लिए पोषण आहार की फूड बास्केट प्रदान की गई। जिसे जिला अस्पताल में रोगियों को प्रदान किया गया।

कलेक्टर नेहा मीना ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि जिले के टी.बी. रोगियों की ज़िम्मेदारी ले एवं प्रभावित व्यक्तियों को गोद लेकर सहायता प्रदान करने हेतु निक्षय मित्र बने, हमारी छोटी सी सहायता जिले को टी.बी. मुक्त करने में एक अहम योगदान के रूप में होगी। जिले के जो भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनना चाहते हैं उक्त नंबर 9424500260 पर कॉल कर सहमति प्रदान कर क्षेत्र में निवासरत सभी क्षय रोगियों एवं उनके आश्रितों के उपचार एवं पोषण हेतु आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करायें जाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान कर इन सभी क्षय रोगियों एवं उनके आश्रितों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके आर्थिक, सामाजिक उत्थान हेतु प्रदेश में संचालित समस्त जन कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु आवश्यक प्रयास कर सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article