वात्सल्य ग्राम प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में अयोजित हुआ दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वात्सल्य ग्राम प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में अयोजित हुआ दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर | New India Times

वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्रण चिकित्सालय में दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर संपन्न हुआ जिसमें भरतपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बदायूं,पीलीभीत, आगरा, एटा आदि जिलों के लोगों ने अपने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया।
हरियाणा सम्मेलन एवं रामलीला प्रसार समिति मुंबई द्वारा प्रायोजित, ब्रह्मानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 300 मोतियाबिंद रोगियों का डॉक्टर श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टर आनंद जयपुरिया, डॉक्टर अनुज वाहुवा, डॉक्टर आरती वाहुवा, डॉक्टर जुगल शाह, डॉक्टर सौरभ रामुका द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।
शिविर समापन पर साध्वी ऋतंभरा द्वारा औषधि एवं चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एल.डी. ग्रुप और कंपनी के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के साथ मुंबई से देवकीनंदन जिंदल, अजय गुप्ता, सतीश कुमार, हनुमान गाडोड़िया, विनोद अग्रवाल, नरेश कदमावला आदि उपस्थित रहे।
दीदी माँ जी ने 70 वर्ष पूरे होने पर डॉ श्याम अग्रवाल का सम्मान किया।
चश्मा वितरण करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जो सेवा को समर्पित होता है वह एक विशेष आभा के साथ जीता है। जिसने समस्त किसी को नेत्र ज्योति प्रदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। जिसने समस्त तृष्णाओं को ऐष्णानाओं को समेटकर राष्ट्रदेव के चरणों में अर्पित कर दिया है वह दुनिया की दृष्टि में तो सफल होता ही है, अंतर्दृष्टि में आनंद भी तृप्ति की गहरी अनुभूति से भर जाता है। सेवा का कार्य ईश्वरिए कार्य होता है।
हम बिना दृष्टि के प्रकृति के सौंदर्य के दर्शन नहीं कर सकते, दृष्टि न होने पर हम अपनों के होते हुए भी अपनों से दूर रहते हैं आंख है तो सबअच्छा रखा है वरना चारों ओर अंधकार ही अंधकार होता है। हम जब किसी को कुछ देते हैं तो मन में संकोच होना चाहिए और जब किसी से कुछ लेते हैं तो मन में संतोष होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि हेमंत तिवारी ने कहा कि यदि कहीं पर वात्सल्य देखना है तो वात्सल्य ग्राम आना चाहिए। वात्सल्य ग्राम दुनिया का वह पहला सेवा प्रकल्प है जहां सच्चे अर्थों में मानवीय सेवा हो रही है, दीदी मां सेवा की प्रत्यक्ष प्रतिमूर्ति हैं उन्होंने जो भी किया है देश और धर्म को चरमोत्कर्ष पर पहुंचा है। इस अवसर पर संजय भैया साध्वी सुप्रिया मीनाक्षी अग्रवाल रमाकांत शर्मा महेंद्र आदि उपस्थित रहे साथ ही वैशिष्टम स्कूल का स्टाफ आदि उपस्थित रहा। संयोजन मीनाक्षी अग्रवाल संचालन डॉ उमाशंकर राही ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article