मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भिण्ड जिले की ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु शिविरों में हितग्राही पहुंच रहे हैं। कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाकर ग्रामों एवं वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत लहार के ग्राम अजनार, गेंथरी, गिरवासा, देवरीकला, राहवली उबेरी, बारहेट, बड़ागांव नं.2, छान, सौसरा, सिकरी जागीर, जैतपुरा (असवार), जनपद पंचायत मेहगांव के ग्राम खैरोली, लालपुरा, गढ़ी, गढ़ी (मेहगांव), गुतौर, कौहार, मानहड, खोकीपुरा, भारौलीखुर्द, गोनाहरदासपुरा, सिलोली (गोरमी), लालपुरा, कल्यानपुरा, जनपद पंचायत भिण्ड के ग्राम दबोहा, ककहरा, कनावर, बिन्डवा, बाराकला, मोतीपुरा, जामपुरा, जनपद पंचायत गोहद के ग्राम चम्हेडी, अतरसोहा, उझावल, इटायली (मौ), खेरियाजल्लू, मघन, खनेता, कचनपुर, आलोरी, भगवासा, कठवागुर्जर, निवरोल, पडराई, बारा, खेरियाचादन का ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही नगरीय निकायों में नगर परिषद फूपकला में श्यामा मुखर्जी वार्ड, लक्ष्मी बाई वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, नगर परिषद मेहगांव में सरदार वार्ड, सुभाष वार्ड, अजीत वार्ड, नगर परिषद मालनपुर में वार्ड 15, नगर परिषद गोरमी में सुभाष चंद्र बोस वार्ड, नगर परिषद मौ में लाला लाजपत राय वार्ड, नगर परिषद अकोड़ा में महाराणा प्रताप वार्ड, तात्या टोपे वार्ड, नगर परिषद मिहोना में भगत सिंह वार्ड में शिविर आयोजित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article