मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम सभा में बीती रात्रि बुधवार को अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद बुधवार को सुबह तेनुआ विश्वंभरपुर के निवासी समाजसेवी असलम शेख की नजर उस घायल गाय पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग समेत, पशु अस्पताल के अधिकारियों को सूचना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पशु विभाग के डॉक्टर ने घायल नीलगाय का इलाज किया साथ में ही वहां मौजूद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा घायल नीलगाय को अपने साथ ले गए। जिसके बाद घायल गाय के उपचार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे लोगों के बीच में काफी चर्चा व प्रशंसा का विषय बना हुआ है।
