महिला की फावड़े से काटकर हत्या, सुबह निकली थी घर से, खेत में मिली लाश, गांव के युवक पर हत्या का आरोप | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

महिला की फावड़े से काटकर हत्या, सुबह निकली थी घर से, खेत में मिली लाश, गांव के युवक पर हत्या का आरोप | New India Times

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश गांव के ही एक खेत में मिली। परिवार के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हरपुरबुदहट इलाके के चरनाद छपिया गांव की है।

वहीं सूचना पाते ही SSP डॉ. गौरव ग्रोवर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवार के लोगों से बातचीत की। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई।

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया सुबह शौच के लिए निकली थी संगीता- हरपुरबुदहट इलाके के चरनाद छपिया गांव के रहने वाले रविंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव (40) गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने जब उसे गांव में ढूंढना शुरू किया तो गांव के सिवान के पास वह खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली।

गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि गांव के ही अजीत यादव ने संगीता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article