अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के शुभ अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कर उनके त्याग बलिदान और आजादी के लिए किए गए लंबे संघर्ष पर विचार गोष्ठी कर मनाई गई। बैठक का उद्देश्य नेहरू जी के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए योगदानों को याद करने के लिए आयोजित की गई।
बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने नेहरू जी की विरासत और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने नेहरू जी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र और समृद्ध राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए विक्रम वाल्मीकि ने कहा, “नेहरू जी की विरासत हमें आज भी प्रेरित करती है। हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज के लिए काम करने की आवश्यकता है पंडित नेहरू जी धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के प्रौधा थे उनके नेतृत्व में भारत ने बुलंदियों को छुआ उन्होंने आई आई टी, इसरो, एम्स, भेल एवं देश को प्रगतिशील करने वाले तमाम संस्थाओं की स्थापना की।
पुष्पांजलि बैठक में प्रवीण भास्कर, मनोज गौड़, संजय पचौरी, मुकेश धनगर, जिलानी कादरी,पार्षद अबरार कुरैशी विपुल पाठक, रवि वाल्मीकि राजकुमार शर्मा संजय सक्सेना मुस्लिम कुरैशी आदि कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

