बकायेदारों पर निगम सख्त, एक सप्ताह में कटे 46 नल कनेक्शन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बकायेदारों पर निगम सख्त, एक सप्ताह में कटे 46 नल कनेक्शन | New India Times

नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा विगत दिनों राजस्व समीक्षा बैठक में निगम के बकायदारों से सख्ती से वसूली एवं भुगतान न करने वाले करदाताओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश के बाद निगम का जलकर संग्रह अमला फील्ड पर सख्त नजर आ रहा है, विगत दिनों अमले ने कार्यवाही करते हुए दो ही दिन में 36 नल कनेक्शन विच्छेद किए थे।

आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को पुनः कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 3 के जामुन झिरी में 7 नल कनेक्शन, वार्ड क्रमांक 35 इमलीखेड़ा एवं थुनिया भांड में 2 नल कनेक्शन तथा वार्ड क्रमांक 24 सारसवाड़ा में एक नल कनेक्शन किए गए इस प्रकार एक दिन में कुल 10 नल कनेक्शन दल द्वारा विच्छेद किए गए। इसके साथ ही संपत्ति कर की वसूली के लिए भी निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त कमलेश निरगुडकर द्वारा दल के साथ मिलकर संपत्ति कर के बकाया राशि वाले भवन स्वामियों को डिमांड नोटिस जारी किए गए है एवं उपायुक्त, राजस्व अधिकारी साजिद खान सहित जोनल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक भी बकाया राशि के भवन स्वामी से संपर्क कर रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article