रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर शक्ति क्लब मेघनगर के सयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय अंडर 15 फुटबॉल टूर्नमेंट का आयोजन का समापन संत अर्नोल्ड स्कूल मैदान में किया गया। इस मैच में रविवार को तीन मैच हुए, जिसमें दो सेमीफाइन हुए पहला थादला ओर पंचकुई के बीच हुआ जिसमें थादला ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई, दूसरा मैच मेघनगर शक्ति क्लब ओर ईशगढ़ के बीच खेला गया जिसमें ईशगढ़ ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। तीसरा मैच फाइनल खेला गया जो ईशगढ़ और थादला के बीच खेला गया जो अंतिम समय तक कोई भी स्कोर नहीं हो सका। मैच ट्राई बेकर में पहुँचा, बड़ी जद्दोजेहद के बाद ईशगढ़ ने फाइनल मैच जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में विजेता टीम ईशगढ़ को 11000/- हजार एवं उप विजेता टीम को 5000/- राशि ओर ट्रॉफि से पुरस्कृत किया है।
समाज सेवी सलीम शैरानी बड़ौदा वाले, समाज सेवी विनोद बाफना, दिलीप प्रजपत्, नरेंद्र प्रजापति, चंचल जैन, दीपक व्यास, फादर एंड्रयूज, फा. एलियास, आनंद मेडा, विजय गणावा, फिरोज इनाल, दीपक पंचाल, जिम्मी निर्मल, शॉपनिल मेडा, जोसफ भाई , प्रसाद मुनिया, रवि कटारा, आशीष भाबोर, प्रवीन भाबोर्, रितेश सिंगाड़िया, सुशील सिंगाड़िया, पत्रकार कलसिंह भूरिया, रहीम शैरानी, फारूक शेरानी भी उपस्थित रहे।

