वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दृष्टिगत सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित दो नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मल नगर में निरीक्षण के दौरान पर सफाई व्यवस्था में कमी नज़र आई, जिसे लेकर उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं। इसके बाद वह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोट्टैयाबाग पहुंचे, जहां पर समस्त कर्मचारी उपस्थित थे, परंतु यहां के फार्मासिस्ट प्रशांत राज उपस्थिति लगाकर अपने कार्य से नदारत मिले।

इसे लेकर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाआम पहुंचे, जहां पर निरीक्षण के समय तक 108 मरीज देखे गए थे, 6 मलेरिया की व एक डेंगू की जांच भी की गई थी, जो सभी नेगेटिव थीं। यहां भर्ती मरीज से उन्होंने मिल रही है सुविधाओं की जानकारी भी करी। यहां पर सफाई कर्मी के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

