बिजुआ की ग्राम पंचायत दाउदपुर को मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बिजुआ की ग्राम पंचायत दाउदपुर को मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र | New India Times

जिले की विकास खण्ड बिजुआ की ग्राम पंचायत दाउदपुर को आईएसओ प्रमाण मिला है इसके अंतर्गत गुणवत्ता प्रबन्धन प्रणाली का ऑडिट हुआ, जिसमें ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता का ऑडिट के आधार पर चयन हुआ है जिसमें ग्राम पंचायत का डिजिटलीकरण से ग्राम पंचायत के नागरिकों को गाँव से बाहर नहीं जाना होता है तथा सभी सरकारी स्कीमों के कार्य ग्राम पंचायत के सचिवालय से ही हो जाते हैं और उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाता है।

बिजुआ विकास खण्ड में सर्वप्रथम आईएसओ मानकों को पूर्ण करने वाली ग्राम पंचायत दाऊदपुर को सर्व सुंदर, क्रियाशील सर्वश्रेष्ठ पंचायत घोषित करते हुये आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।ज़िला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह के द्वारा दाऊदपुर ग्राम प्रधान सज्जन खान एवं सचिव अहमद हसन को सुन्दर एवम क्रियाशील पंचायत भवन संचालन के लिये उपरोक्त प्रमाण पत्र देते उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत दाऊदपुर यह प्रमाण पत्र पाने वाली विकास खण्ड बिजुआ की एक मात्र पंचायत है, जिसे यह पंचायत को गुणवत्तापूर्वक प्रबंधन व्यवस्था के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। प्राप्त हुआ है प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि वह ग्राम पंचायत के सभी लोगों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को सुविधाजनक एवं सुलभ करवाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
बताते चलें कि आईएसओ का पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन , यह एक स्वतंत्र संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों को विकसित करता है यह अंतराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए मानक निर्धारित करता है।

क्या बोले डीपीआरओ….

इस मौके पर डीपीआरओ ने बताया कि बिजुआ विकास खण्ड की इकलौती ग्राम पंचायत दाउदपुर को ग्राम प्रधान एवँ सचिव अहमद हसन की सक्रियता के चलते आईएसओ प्रणाम पत्र मिला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article