भाजपा जिलाध्यक्ष डा माने ने ग्राम बोदरली में सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमि पूजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा जिलाध्यक्ष डा माने ने ग्राम बोदरली में सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमि पूजन | New India Times

ज़िले के ग्राम बोदरली में विधायक निधि से रोड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण के भूमिपूजन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने ने शिरकत करके कुदाली चलाकर उन्होंने रोड और सामुदायिक भवन के निर्माण की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने फोपनार मंडल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान की कार्यशाला में हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने कहा- ग्राम बोदरली में विधायक निधि से 80 लाख रुपए की लागत से रोड निर्माण और 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सुविधा होगी।

इस दौरान नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला महामंत्री श्री राहुल जाधव, युवा नेता श्री गजेंद्र पाटिल, जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री प्रदीप पाटिल, श्री मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष श्री रामलाल राठौड़, श्री निलेश सतारकर सहित पार्टी पदाधिकारीगण व स्थनीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी बुरहानपुर संजय वारुड़े एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article