प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में ‘‘वित्त में अपरांगत करियर ‘‘विषय पर <br>ई.एम.एल. सेशन का हुआ आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में ‘‘वित्त में अपरांगत करियर ‘‘विषय पर <br>ई.एम.एल. सेशन का हुआ आयोजन | New India Times

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर फिनेंस क्लब के द्वारा दिनांक 27-08-2024 को वित्त में अपरांगत करियर विषय पर एक दिवसीय ई.एम.एल सेशन का आयोजन संस्थान के प्रांगण में किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वित्त और लेखांकन में पारंपरिक तथा अनुभवी बनाना था।
संस्थान के निदेशक डॉ. निशांत जोशी ने बताया कि वित्त के क्षेत्र में सभी छात्र एवं छात्राएं अपने करियर को संवार सकते हैं और उन्होंने बताया कि वित्त के क्षेत्र में करियर को बनाने की अपार संभावनाएं हैं और हमारे संस्थान के छात्र एवं छात्राएं वित्त के अनुभव का इस्तेमाल करके इस क्षेत्र में उभरते हुये अवसरों को अपने जीवन में अपना कर अपना करियर बना सकते हैं।

संस्थान की सह निदेषिका डॉ. तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि फाइनेंस सेक्टर में अपार सभावनाऐं है और उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हें और हमारा संस्थान समय-समय पर इस तरह के सेषन कराता रहता है और छात्र एवं छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा प्रतिवद्ध रहा है और आगे भी रहेगा।

इस ई.एम.एल. सेषन के रिसोर्स पर्सन श्री सुरेश महावीर वर्मा, डायरेक्टर, फाइनेशियल प्लानिंग एकेडमी, मुम्बई ने बताया कि वित्त के क्षेत्र में सभी छात्र एवं छात्राऐं अपने आप को परिवक्त बना सकते हैं और वित्त के क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में समझ कर अपने करियर को षुरु कर सकते हैं और उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न करियर के विकल्प तलाषने पर भी जोर दिया।

इस ई.एम.एल. सेशन में संस्थान के ही करीब 375 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अमिताभ माहेश्वरी तथा सह समन्चयक सह प्राध्यापक अजय जैन रहे तथा क्लब के अन्य सदस्य डॉ. अभिजीत चौहान तथा सह प्राध्यिपका सुगंधा मुदुली उपस्थित रही तथा संस्थान के अन्य फैकल्टी मेंबर भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article