मध्य प्रदेश पुलिस हेलमेट के प्रति कर रही है जागरूक, दिया जा रहा है भावनात्मक संदेश, मेरे पापा सेफ हैं और आपके? | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश पुलिस हेलमेट के प्रति कर रही है जागरूक, दिया जा रहा है भावनात्मक संदेश, मेरे पापा सेफ हैं और आपके? | New India Times

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा हेलमेट के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।  वाहन चालकों से भावनात्मक अपील की जा रही है, कि “मेरे पापा सेफ हैं और आपके?” मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर्स के माध्यम से  इस तरह का संदेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के सार्वजनिक स्थलों जैसे पेट्रोल पंप, कॉलेज, थाना परिसरों, चौराहों आदि स्थानों पर ऐसे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जो नागरिकों का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं।

इस संदेश में पिता-पुत्र को हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन पर जाते हुए दर्शाया गया है। इसमें वाहन पर पीछे बैठा हुआ बच्चा नागरिकों से भावनात्मक अपील कर रहा है कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हुए मेरे पिता तो सुरक्षित हैं, क्या आपके पिता यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं? इस संदेश का नागरिकों के मानस पर भी सकारात्मक प्रभाव हो रहा है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इस संदेश में सड़क दुर्घटना की भयावहता को भी उल्लेखित किया गया है। इस संदेश में उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में हुई दुघर्टनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण 5512 नागरिक अपनी जान गवां चुके हैं। आप भी हेलमेट पहनकर अपने अनमोल जीवन को बचाएं।

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पुलिस विभाग के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ-साथ पोस्टर्स, बैनर्स लगाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अन्य विषयों जैसे सायबर अवेयरनेस, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी पोस्टर्स बनाए गए हैं, जो प्रदेश स्तर पर अलग-अलग समय लगाए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article