मूसलाधार बारिश से सूरत हुआ पानी-पानी, सैकड़ों घरों में घुसा पानी | New India Times

सादिक़ शेख, सूरत (गुजरात), NIT:

मूसलाधार बारिश से सूरत हुआ पानी-पानी, सैकड़ों घरों में घुसा पानी | New India Times

सूरत शहर में रविवार शाम 6 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। 24 घंटे में साढ़े 9 इंच बारिश होने से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर की कई सड़कों पर घुटने तक पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो सड़कों पर भरे पानी में वाहन बंद पड़ गए। शहर के मीठी खाड़ी क्षेत्र में 150 घरों में पानी भर गया। पूरा इलाका तालाब बन जाने से 400 घरों के लोग प्रभावित हुए हैं। दुकानों में भी पानी भर गया है इससे दुकानें खुली ही नहीं जिससे लोगों को खाने-पीने के सामान नहीं मिल रहे हैं। बता दें कि रविवार शाम 2 घंटे में ही चार इंच पानी बरसा था। उसके बाद रातभर बारिश हुई।

मूसलाधार बारिश से सूरत हुआ पानी-पानी, सैकड़ों घरों में घुसा पानी | New India Times

सोमवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक साढ़े 3 इंच बारिश हुई। लोगों के रहने की व्यवस्था स्कूलों में की गई
जिले की पलसाना और कामरेज तहसील में पिछले 12 घंटे में हुई 24 इंच बारिश ने शहर की खाडि़यों का जलस्तर बढ़ा दिया है। पर्वत पटिया में ऋषिकेश विहार सोसायटी के पास मुख्य सड़क पर तीन फीट तक का पानी भरने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा आरारटीएम मार्केट के पास मुख्य सड़क पर डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। सीमाड़ा बोर्ड ऑफिस के सामने की सड़क पर खाड़ी का पानी भरने आवाजाही बंद करनी पड़ी।जरूरी सामान के लिए तरसे लोग
डुंभाल टेनामेंट के ओमनगर और लिंबायत के मीठी खाड़ी क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी भर गया है। ओमनगर में रविवार रात से ही करीब 150 घरों में 2 से 3 फीट पानी भरा है। इससे 300 से अधिक लोग अपने घरों में ताला लगाकर, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घर चल गए हैं। दुकानें बंद होने से जरूरी सामान नहीं मिल पाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article