मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार और निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा गुलमोहर मार्केट के पास लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। उसके पश्चात नगर निगम की टीम टेंपो स्टेंड से जयस्तंभ पहुंची, जहां दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा बाहर अतिक्रमण किया गया था जिसको भी निगम की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि और लोगों को समझाइश दी गई कि दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें, गंदगी ना करें, अन्यथा नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, उपयंत्री गोपाल महाजन,अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी,समयपाल अनुज तारे, अशोक गोडीयाले और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
