मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मीडियेशन, लोक अदालत व प्री लिटिगेशन मैट्रीमोनियल डिस्प्यूट के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार सदर में किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष तिवारी द्वारा नामित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के चीफ दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई।
उन्होंने लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि लोक अदालत में निस्तारण हुए वाद की अपील नहीं होती है। स्थाई लोक अदालत के सदस्य सलीम अंसारी ने स्थाई लोक अदालत में लगने वाले वादों के बारे में प्रकाश डाला। असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम विवेक शर्मा द्वारा प्री- लिटिगेेशन स्तर पर वादों के निस्तारण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। लोक अदालत के वरिष्ट लिपिक मोहम्मद अफ़ज़ल ने शिविर का संचालन किया गया।
इसके अतिरिक्त इस शिविर में तहसील सदर के प्रशासनिक अधिकारी राजीव अवस्थी, पेशकार श्रीमती गायत्री, श्रीमती शीतला यादव व स्टॉफ वादकारी आदि मौजूद रहे।
