रोटरी क्लब अपना की सेवा काबिले तारीफ, मरीज़ एवं उनके परिजन सलाम कर दे रहे हैं दुआएं... | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना की सेवा काबिले तारीफ, मरीज़ एवं उनके परिजन सलाम कर दे रहे हैं दुआएं... | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की मानव सेवा है अद्भुत अमूल्य एवं अतुलनीय है क्योंकि मेघनगर रोटरी क्लब अपना की सेवाओं का लाभ क्षेत्र के गरीब हो या अमीर सभी को मिलता है। हां हम बात कर रहे हैं रोटरी चिकित्सा उपकरण बैंक की उस चिकित्सा उपकरण बैंक में कई प्रकार के उपकरण है जैसे बाईपैप (मिनी वेंटीलेटर) ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेबुलाइजर, मेडिकल बेड, एयर बेड, सेक्शन मशीन, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, वाकर,कमोड चेयर, आदि सभी प्रकार के इंस्ट्रूमेंट नि:शुल्क उपयोग करने हेतु दिए जाते हैं जिसका उपयोग नगर ही नहीं अपितु आस पास के 50 किलोमीटर के एरिया के सभी दूर से मरीज के परिजन यहां से लेने आते हैं साथ ही उपयोग करने के बाद वापस दे जाते हैं।

जब कोई भी उपकरण जमा करने आते हैं उस समय वह दिल से धन्यवाद देते हुए बहुत दुआएं भी देकर जाते हैं, वास्तविक रूप से बीमार व्यक्ति के लिए इस तरह की जरूरत पड़ने पर उपकरण मिलता है तो उसे उन मरीज के परिवारों को आर्थिक राहत भी महसूस होती है, इतना ही नहीं रोटरी क्लब अपना द्वारा दो एंबुलेंस, मोक्ष रथ, फिजियोथैरेपी सेंटर, वातानुकूलित शव गृह ऐसी कई सेवाएं मेघनगर रोटरी क्लब अपना  द्वारा प्रदान की जाती हैं साथ  ही अधिकांश मरीज एवं उनके परिजन अपनी समस्याओं के लिए रोटरी क्लब अपना के सदस्यों से संपर्क अवश्य करते हैं एवं यह आशा रखते हैं कि हमारी समस्या का समाधान यहां जरूर होगा, इस तरह की सेवाओं का उपयोग प्रतिदिन क्षेत्र के अधिकांश लोग रोटरी क्लब अपना के माध्यम से सेवा का लाभ ले रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article