पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप), NIT:

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वाधान में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव और जिला महामंत्री संजय रैकवार के संयुक्त नेतृत्व में 1 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर संगठन के द्वारा नगर में रैली निकालकर पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों के संबंध में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के दौरान जिले भर से आए सैकड़ों की संख्या में पत्रकारगण शामिल रहे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा संगठन लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पत्रकारों के हितों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व सरकार बनने के बाद पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की घोषणा की गई थी और इसके लिए एक समिति भी गठित की गई थी लेकिन नई सरकार बनने के बाद ना ही घोषणा के संबंध में कोई विचार किया गया और ना ही समिति की कोई बैठक बुलाई गई जिससे पत्रकारगण निराशा हैं।

वहीं संगठन के जिला महामंत्री संजय रैकवार ने कहा कि पत्रकार निस्वार्थ रूप से काम करते हुए अन्याय अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते हैं जिससे उन्हें कई खतरों से जूझना पड़ता है ऐसे में उनकी जान माल और परिवार की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना अति आवश्यक है लेकिन शासन के द्वारा इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कलेक्टर सुरेश कुमार ने पत्रकारों से ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठकर चर्चा की और जिला स्तर की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने एवं पत्रकारों के ज्ञापन को महा महिमा राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। रैली और ज्ञापन के दौरान जिले भर से आए सैकड़ों की संख्या में पत्रकारगण शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article