मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नई दिल्ली में भाजपा के दिनांक 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन में बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी पटेल एवं पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट मंत्रीगण, मुख्यमंत्री गण, महापौर एवं अन्य पदों पर पदस्थ पदाधिकारी बडी़ संख्या में उपस्थित हुए । इस महा अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव के लिये महा मंत्र देते हुये कहा कि इस चुनाव में 370+ सांसद जिताने के लिये दिमाग में प्रत्याशी के चहरे की जगह कमल निशान (चुनाव चिन्ह) को रखें। श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है 25 फरवरी से कार्यकर्ता हर बूथ पर पिछली बार से 370 वोट ज्यादा पाने का लक्ष्य लेकर 100 दिन लगा कर काम करे। महापौर श्रीमती माधुरी पटेल एवं पूर्व महपौर श्री अतुल पटेल ने बताया कि इस महाअधिवेशन मे सम्मिलित होकर हम सभी अभिभूत हैं। प्रधानमंत्री के ओजस्वी प्रेरणादाई उद्बोधन से हम सब में नव ऊर्जा का संचार हुआ है। परिणाम स्वरुप आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए के 400 से अधिक सांसदों के विजयी होने के दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाऐंगे। महापौर श्रीमती पटेल ने यह भी बताया कि उन्होंने इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री गणों, भाजपा के पदाधिकारियों से भी भेंट की। इस अवसर पर देश भर से आए पार्टी के महापौरों से भेंट कर बुरहानपुर के समुचित विकास के लिए विचार विमर्श किया।
