रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इन्दौर (मप्र), NIT:

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता कमलनाथ के इस्तीफे की खबरों का कांग्रेस नेता सैयद जाफर ने खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर इन खबरों को निराधार बताया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा- “कमलनाथ और नकुलनाथ के इस्तीफे को लेकर जो खबरें मीडिया में चल रही हैं, वे सब निराधार हैं। कमलनाथ ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।
कौन हैं कमलनाथ जिन्होंने MP में खत्म किया था कांग्रेस का 15 साल का वनवास? इंदिरा गांधी मानती थी अपना तीसरा बेटा, जानिए राजनीतिक सफर
कुछ देर पहले कमलनाथ और नकुलनाथ के इस्तीफे की खबरें वायरल हो रही थी। बताया जा रहा था कि दोनों नेताओं ने केसी वेणुगोपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। यह भी बताया गया कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब इस खबर का खंडन कर दिया गया है। हालांकि दोनों नेताओं के दिल्ली जाने के बाद अटकलें अब भी जारी है। जीतू पटवारी ने भी किया था खंडन जीतू पटवारी ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबर को निराधार बताया था। उन्होंने पीसीसी दफ्तर में प्रेस वार्ता कर कहा था कि कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे की तरह हैं। कमलनाथ और गांधी परिवार के बीच जोरदार केमेस्ट्री है।
