कार से चल रहा था अवैध कोयले का परिवहन, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा, 400 किग्रा कोयला बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कार से चल रहा था अवैध कोयले का परिवहन, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा, 400 किग्रा कोयला बरामद | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा क्षेत्र में एक कर पर पुलिस को संदेह होने पर रोकी तो अवैध कोयला परिवहन करते हुए पाई गई।

चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी ने एक सिल्वर रंग की मारुति जेन एल एक्स कार क्रमांक MH 03 H 1072 को 400 किलो कोयला परिवहन करते पकड़ी। पुलिस द्वारा कार पुलिस थाना जुन्नारदेव में जप्त की गई और पुलिस द्वारा आरोपी साहिल खान पिता स्व रफीक खान वार्ड क्रमांक 15 पुलिस थाना चांदामेटा निवासी पर कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 37/24 धारा 379 के अंतर्गत मुकदमे को दर्ज कर लिया है। इस कार्यवाही में जुन्नारदेव थाना अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी व पुलिस टीम शामिल रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article