पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

खाद्य व्यापारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) की FOSTAC योजना के अन्तर्गत आज ‘चेम्बर भवन’ में MPCCI द्वारा उक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एण्ड फाउण्डेशन, इन्दौर के सहयोग से किया गया।
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अधिकृत प्रशिक्षक-संजय काले द्वारा पॉवर पोइन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित खाद्य व्यवसायियों को प्रशिक्षित किया गया। आपने खाद्य व्यवसायियों को प्रशिक्षण देते हुए, खाद्य विभाग के 2011 के नियम जो अनुसूची-4 में बताए गए हैं, उसे प्रशिक्षण में व्यापारियों को समझाया गया और उसे आने वाले समय में पालन करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर अनुज सक्सेना, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एण्ड फाउण्डेशन, इन्दौर विशेष रूप से उपस्थित थे।
पदाधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त शिविर में 76 खाद्य व्यवसाईयों द्वारा शामिल होकर प्रशिक्षण लिया गया। व्यवसाईयों ने अत्यन्त ही उत्साह के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। शिविर में उपस्थित व्यवसाईयों द्वारा एफएसएसएआई के अधिकृत प्रशिक्षक-संजय काले से अपने व्यवसाय से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे, जिस पर ट्रेनर द्वारा सभी व्यवसाईयों के सवालों का जवाब देते हुए FSSAI के नियमों का पालन करने हेतु अपील की।
शिविर में कार्यकारिणी सदस्य-सर्वश्री नन्दकिशोर गोयल, राजेश माखीजा, महेन्द्र साहू सहित दाल बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष-दिलीप पंजवानी एवं कृष्णगोपाल जी उपस्थित थे।
