जनपद वासियों से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अपील | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद वासियों से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अपील | New India Times

अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, ने जनपद वासियों से अपील की है कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में देश-विदेश के अतिथि, संतगण व लोग सम्मिलित हो रहे हैं।

भव्य मंदिर को लेकर देश भर में काफी हर्षोल्लास है। सुरक्षा के दृष्टिगत यह अपील की जाती है कि इस उत्साह में किसी धर्म-सम्प्रदाय के विरूद्ध अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें। एक छोटी सी गलती से माहौल खराब हो सकता है। सभी धर्मों के अनुयायियों से अपील की जाती है कि श्री राम मंदिर पर अनावश्यक बयानबाजी से बचे।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र व अनावश्यक कथन, गलत टिप्पणी पोस्ट न करें। जिससे कि किसी भी धर्म, सम्प्रदाय को ठेस पहुँचे। अराजक तत्वों द्वारा उद्घाटन समारोह को लेकर अफवाह फैलाई जा सकती है, ऐसी अफवाहों से बचें। लोगों से यह अपील की जाती है कि मर्यादा का ख्याल रखें, आस्था दिखायें आक्रामकता नहीं।

किसी प्रकार की कोई भ्रामक सूचना प्राप्त होने पर नज़दीकी थाने/डॉयल-112, जनपदीय X (ट्विटर) @shahjahanpurpol शाहजहाँपुर पुलिस को सूचित करें। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article