नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

31 दिसंबर को संपन्न धी शेंदूर्णी सेकंडरी एजुकेशन को ऑप लि. सोसायटी के चुनाव नतीजों ने एक नकारात्मक ऊर्जा की ओर से जारी समाहन अभियान को ब्रेक लगाने का काम किया है। संजय भास्करराव गरुड़ के नेतृत्व वाले आचार्य विद्या विकास पैनल ने उनके बहनोई सचिव सतीष काशिद समर्थित आचार्य गजाननराव गरुड़ संस्था विकास पैनल को 7/0 से हराया। 80 साल से निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा का गौरव हासिल करने वाली इस संस्था ने पहली बार आम चुनाव देखे। कुल 11 संचालकों की कार्यकारणी मे एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी जो सभासद और प्रत्याशी के अभाव के कारण रिक्त रखी गई। अन्य 10 सीटों मे तीन सीटे निर्विरोध चुनी गई थी जिसमें विजय गरुड़, उज्ज्वला काशिद, देवश्री काशिद शामिल है। शेष 7 सीटों में 6 जनरल और एक NT/VJNT सीट के लिए मतदान करवाया गया। New india times को दी प्रतिक्रिया में संजय गरुड़ ने कहा कि हमारी एक आंख में खुशी और दूसरी में आंसू है। संस्था में इस तरह से चुनाव करवाए जाएंगे यह कभी सोचा नहीं था। गरुड़ ने भरे दिल से मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के पूर्व उप सभापति स्व आचार्य गजाननराव गरुड़ द्वारा संचालित इस शिक्षा संस्था ने ज़िले की एकाधिकार वादी राजनीति में असहमति की लोकतांत्रिक आवाज़ को निरंतर मज़बूती प्रदान करने का काम किया है।
