भारी डम्पर वाहनों से कॉलोनियों की एप्रोच रोड धंस जाने एवं पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण रहवासियों को हो रही समस्याओं को डीआरएम ने लिया संज्ञान, कॉलोनी रोड का होगा शीघ्र सुधार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भारी डम्पर वाहनों से कॉलोनियों की एप्रोच रोड धंस जाने एवं पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण रहवासियों को हो रही समस्याओं को डीआरएम ने लिया संज्ञान, कॉलोनी रोड का होगा शीघ्र सुधार | New India Times

संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है साथ ही साथ रामगंज मंडी-भोपाल के बीच नई तीसरी लाइन बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है। जिस के चलते अर्थ मूविंग मशीन एवं निर्माण सामग्री को साइट पर भारी डम्पर वाहनों से लाया जाता है। इनके भारी वजन से मुख्य मार्ग से कॉलोनियों की एप्रोच रोड धंस जाने एवं पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर कीचड़ हो जाने पर रहवासियों को हो रही समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने रेलवे निर्माण विभाग को तुरन्त कॉलोनी रोड को ठीक करने के लिए निर्देशित किया।

भारी डम्पर वाहनों से कॉलोनियों की एप्रोच रोड धंस जाने एवं पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण रहवासियों को हो रही समस्याओं को डीआरएम ने लिया संज्ञान, कॉलोनी रोड का होगा शीघ्र सुधार | New India Times

इस पर रेलवे निर्माण विभाग ने त्वरित कारवाही करते हुए नगर निगम से समन्वय किया तो नगर निगम अधिकारियों द्वारा दिनांक 01.01.2024 (सोमवार) को ब्लॉक लेकर टूटे हुए पानी के पाइप लाइन को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात अगले दिन मंगलवार को रेलवे कॉन्ट्रेक्टर के द्वारा रोड को ठीक किया जाएगा। इससे स्थानीय कॉलोनी रहवासियों को मुख्य मार्ग तक आने जाने में होने वाली समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। भोपाल रेल प्रशासन अपने सम्मानीय यात्रियों/ उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सदैव तत्पर रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article