पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे एवं अति० पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा, भापुसे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ग्वालियर जिले में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौराहे/तिरहों पर सवारी बसों एवं स्कूली बसों को चेक कर चालानी कार्यवाही की गई।

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में घटित होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु दिनांक 28.12.2023 को यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौराहे तिराहे कमशः विवेकानंद चौराहा, बस स्टेण्ड एवं गोला का मंदिर चौराहे पर बसों को चेक किया गया। जिसमें करीब 100 बसों को चेक किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान कुल 54 बसों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 32,000/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया तथा 01 बस का कोर्ट चालान बनाया गया। यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाये जाने हेतु प्रतिदिन शहर के विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की जा रही है जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात गोला का मन्दिर हिमांशु तिवारी, थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड अभिषेक रघुवंशी तथा थाना प्रभारी यातायात कम्पू श्रीमती सोनम पाराशर, थाना प्रभारी झांसी रोड़ तथा यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।
