गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई कार्यक्रम आज प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश भार्गव की उपस्थिति में न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से शुरू हुई। आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से आये लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिन्हें अधिकारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ परीक्षण कर निराकरण की कार्यवाही की गई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण थे।
