सदन महाविद्यालय बुरहानपुर की असिस्टेंट प्रो.अल्ताफ अंसारी को मिली पीएचडी की उपाधि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सदन महाविद्यालय बुरहानपुर की असिस्टेंट प्रो.अल्ताफ अंसारी को मिली पीएचडी की उपाधि | New India Times

सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के उर्दू फ़ारसी विभाग के सहायक प्राध्यापक मो.अल्ताफ अंसारी को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने उर्दू विषय में उनके द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र ” नज़्म निगारी और एहम नज़्मगो शोरा पर पीएचडी की उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है। सहायक अध्यापक श्री अंसारी ने अपना शोध कार्य शिव सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के उर्दू फ़ारसी विभागध्यक्ष व उर्दू रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ.एस. एम.शकील की निगरानी में पूर्ण किया है।

सदन महाविद्यालय बुरहानपुर की असिस्टेंट प्रो.अल्ताफ अंसारी को मिली पीएचडी की उपाधि | New India Times

ज्ञात हो कि उक्त शोधपत्र में लगभग 100 से अधिक शोरा पर शोध कार्य किया गया है। उल्लेखनीय बिंदु यह है कि अब तक सेवा सदन महाविद्यालय के उर्दू रिसर्च सेंटर के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा 30 शोधार्थियों को पीएच.डी की उपाधि प्रदान की जा चुकी है।

सदन महाविद्यालय बुरहानपुर की असिस्टेंट प्रो.अल्ताफ अंसारी को मिली पीएचडी की उपाधि | New India Times

डॉ. अल्ताफ अंसारी को डॉक्टरेट की उपाधि दिए जाने पर सेवा सदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव हसमुख जरीवाला, आचार्य डॉ अनिल कापाड़िया, उर्दू विभाग अध्यक्ष डॉ एस एम शकील, मैनेजर श्री मनीष पटेल, सेवा सदन महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्षगण, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ, बुद्धिजीवी वर्ग ने श्री अंसारी को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई देकर उनके उज्जवल एवं मंगल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article