सड़क दुर्घटना में हुई सैनिक की मौत, घर पहुंचा शव, छाया मातम | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

सड़क दुर्घटना में हुई सैनिक की मौत, घर पहुंचा शव, छाया मातम | New India Times

थाना क्षेत्र के खरगापुर के सेना जवान धीरज उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र कृष्णकुमार शुक्ला, जो पंजाब प्रांत के अमृतसर में आर्मी मेडिकल कोर में तैनात हैं। वह अपने साथी निशांत उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र संतोष निवासी खरगापुर के साथ 10 दिसंबर दिन रविवार को समय करीब 5 बजे बाइक से बछरावां किसी काम से गए थे वापस आते समय बांदा बहराइच हाईवे के पास रात 9बजे नंदाखेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जवान धीरज की मौके पर मौत हो गई थी। वही निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क दुर्घटना में हुई सैनिक की मौत, घर पहुंचा शव, छाया मातम | New India Times

खरगा पुर गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार शुक्ला के छः बेटे वा एक बेटी है जिनका पूरा परिवार ही देश सेवा में समर्पित है जिसमें कृष्ण कुमार शुक्ला के 5 बेटे मनोज, सनोज, गोविंद, गोपाल, धीरज सेना में है। वही सुनील गुजरात में रह कर मजदूरी करता है सबसे छोटा बेटा धीरज 8 दिसंबर दिन शुक्रवार को छुट्टी लेकर घर आया हुआ था रविवार को रात 9बजे सड़क दुर्घटना में जवान धीरज की मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में हुई सैनिक की मौत, घर पहुंचा शव, छाया मातम | New India Times

वही मंगलवार को सुबह जवान का शव उसके घर खरगापुर पहुंचा तो पिता कृष्ण कुमार शुक्ला माता चंदावती, भाईयो समेत पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही जवान के शव की घर पहुंचने की खबर मिलते है।जवान के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांव से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही आर्मी हेडक्याटर लखनऊ से गोरखा रेजीमेंट के जवान घर पहुंचे। वही लोगों ने भारत माता की जय, धीरज अमर रहे के नारे लगाते हुए सभी ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

सड़क दुर्घटना में हुई सैनिक की मौत, घर पहुंचा शव, छाया मातम | New India Times

वही जवान को सेना के ब्रज वाहन से उन्नाव जनपद के बक्सर गंगा घाट में ले जाया गया। जहां सेना के जवानों ने गार्डन आप ऑनर देते हुए मृतक जवान को अंतिम विदाई दी गई। वही परिजनों द्वारा जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article