अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना अयोध्या नगर में पदस्थ आरक्षक आदित्य ठाकुर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुऐ लावारिस मिले नगद एवं जेवरात से भरे पर्स को महिला को सकुशल लौटा दिया है।
आप को बता दें कि थाना अयोध्या नगर में पदस्थ आरक्षक आदित्य ठाकुर को ड्यूटी के दौरान एक लावारिस पर्स मिला, जिस पर आरक्षक आदित्य की नज़र पड़ी। पर्स उठाकर चेक किया तो उसमें नगदी 12 हजार रुपये एवं करीब 28 हजार रुपये के जेवरात समेत करीब 40 हजार रुपये का मशरुका मिला। आरक्षक आदित्य ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए थाना प्रभारी को सूचित कर काफी मशक्कत के बाद महिला को ढूंढकर सकुशल महिला को पर्स लौटाया। थाना प्रभारी श्री महेश लिलहारे ने आरक्षक आदित्य के कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया।
