जिला कारागार में निरुध बंधियों की होगी टीबी, सिफलिस, एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिला कारागार में निरुध बंधियों की होगी टीबी, सिफलिस, एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच | New India Times

जिला कारागार में निरुध बंधियों की टीबी, सिफलिस, एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच एक अभियान के तहत शुरू की गई है। इस अभियान की शुरुआत बुधवार से हुई और इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने किया। इस दौरान उनके साथ जेल अधीक्षक और जेलर भी मौजूद रहे।

जिला कारागार में निरुध बंधियों की होगी टीबी, सिफलिस, एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच | New India Times

एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर जेल में निरुध सभी बंधियों की अब सिफलिस एचआईवी और हेपेटाइटिस की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के क्रम में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम बनाकर सभी बंधियों की जांच कराई जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ बुधवार से एक कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। जिसका शुभारंभ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा किया गया।

जिला जेल में निरुध इन सभी बंदियों की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा करी जाएगी और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के साथ शासन को भेजी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ अमित सिंह सहित जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शुभेच्छा अमरीश, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दिशा एवं ओएसटी क्लीनिक के कर्मचारी काउंसलर एवं लैब टेक्नीशियन यूपी सैक काउंसलर एवं लैब टेक्नीशियन व टीबी क्लीनिक से डीपीसी सुपरवाइजर व लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article