सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंटकर संसदीय क्षेत्र में नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंटकर संसदीय क्षेत्र में नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

भाजपा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं संबंधी विषय पर चर्चा कर ज्ञापन के माध्यम से इनके स्वीकृति हेतु निवेदन किया। सांसद श्री पाटील ने आग्रह किया कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ क्षेत्र के व्यावसायिक कार्य एवं निजी कार्य हेतु अन्य शहरों में हवाई यात्रा से आना जाना सुगम हो सकेगा वहीं संसदीय क्षेत्र के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप नवीन हवाई पट्टी निर्माण की बहुत आवश्यकता है। जिससे पर्यटकीय गतिविधियों में वृद्धि हो सकेगी।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंटकर संसदीय क्षेत्र में नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं नागचुन स्थित हवाई पट्टी के नवीनीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार ने भी एकात्मता के प्रतीक श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का निर्माण किया है। साथ ही उसी परिसर में वैदिक परंपरा से प्रेरित संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है। आगामी भविष्य में आवाजाही में अत्यधिक वृद्धि होगी। हवाई पट्टी निर्माण किया जाता है तो निश्चित ही मेरे क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर कार्ययोजना शीघ्र बनाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article