लाडली बहनों के खाते में 10 तारीख को ट्रांसफर होगी राशि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लाडली बहनों के खाते में 10 तारीख को ट्रांसफर होगी राशि | New India Times

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु जो योजना लागू की थी, जिसका फ़ायदा (आर्थिक लाभ) उन्हें विगत कई माह से प्रदत्त किया जा रहा था और उसके प्रतिफल के रूप में लाडली बहनों ने भाजपा को सत्ता की कुंजी दोबारा सौंपी है। इससे अभिभूत हो कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों का इस योजना के सफल क्रियान्वयन पर उनका सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को फिर यह घोषणा की है कि: मेरी लाड़ली बहनों, आपने जो अभूतपूर्व समर्थन दिया है, उसके लिए आभारी हूं। जब तक सांस चलेगी, महिला सशक्तीकरण के लिए काम करता रहूंगा। 10 तारीख को फिर से लाड़ली बहनों के खातों में राशि डाली जाएगी। इसे 3 हजार तक ले जाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article