अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

कर्नल अरुण कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि सशस्त्र सैनिक झण्डा दिवस दिनांक 07 दिसम्बर, 2023 को मनाया जायेगा। झण्डा दिवस मनाये जाने का उद्देश्य भिन्न-भिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों शूरवीर सैनिकों, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों, संयानिवृत्त और सशस्त्र सैनिकों के प्रति राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन में जागृत कराना है। झण्डा दिवस के अवसर पर स्वेच्छा से दिया गया दान सशस्त्र सेना, राष्ट्रीय एकता की भावना एवम कृतज्ञता को व्यक्त करता है, जिससे सीमा पर तैनात देश के प्रहरियों को यह संदेश जाता है कि वो अकेले नहीं हैं, अपितु उनके पीछे सम्पूर्ण राष्ट्र है जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। झण्डा दिवस पर प्राप्त धनराशि का उपयोग सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुए अपंग सैनिकों, युद्ध में शहीद हुए सैनिक की पत्नियों एवम् उनके परिवार के कल्याण हेतु किया जाता है। अपने नैतिक दायित्वों को निभाते हुए एक अच्छे नागरिक की भात्ति राष्ट्रीय एकता का परिचय देकर इस पुनीत कार्य में खुले दिल से दान देने दें।
