इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

गुना शहर के अंदर देर रात्रि 1:00 बजे कपड़े की दो गोदामों में भीषण आग लगने से सारे इलाके की लाइट गुल हो गई और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग इतनी भयानक थी कि गुना सहित आसपास की 10 से 12 फायर ब्रिगेड आग को काबू पाने पर लगी हुई है। वर्तमान में आग बुझाने का काम जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुना शहर के बोहरा मस्जिद के सामने कपड़े की दो गोदामों जो की लकी गारमेंट्स के नाम से थी। यह गोदाम राघौगढ़ निवासी सुदीप जैन परिवार की बताई जाती है। इन गोदाम में अचानक 1:00 बजे आग लगी, आग लगने का कारण लाइट की केवल बताई जा रही है। आग लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आग तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी।

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग पास की बिल्डिंग में भी लग चुकी थी। दोनों ही कपड़ों की गोदाम में आग रात्रि 1:00 बजे से लगी हुई है, और आग को काबू पाने के लिए गुना, आरोन, कुंभराज, राघोगढ़, चाचौड़ा, एनएफएल, गैल सहित आसपास की 10 से 12 फायर ब्रिगेड रात्रि 1:00 बजे से आग पर काबू पाने में लगी हुई है। और वर्तमान में आग बुझाने का कार्य जारी है। रात्रि से लेकर अभी तक लगभग 30 से 40 फायर ब्रिगेड पानी आग पर काबू पाने के लिए फेंका जा चुका है।
