मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमआईएम पार्टी के औरंगाबाद सांसद सैयद इम्तियाज़ जलील का आज 13 नवंबर 2023 सोमवार को बुरहानपुर आगमन हो रहा है। औरंगाबाद सांसद इम्तियाज़ जलील एमआईएम पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी भी हैं। सांसद सैयद इम्तियाज़ जलील वही शख्सियत हैं, जिन्होंने औरंगाबाद महाराष्ट्र में बुरहानपुर के निष्ठावान कांग्रेसियों सहित मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल के समक्ष नफीस मंशा खान के नाम की घोषणा की थी। अब वे बुरहानपुर तशरीफ़ ला रहे हैं और नफीस मंशा खान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर उनके पक्ष में माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
