सतपाल तंवर ने कराया बसपा प्रत्याशी का नमांकन, विरोधियों में मची खलबली | New India Times

फैज़ान खान, मारवाड़ जंक्शन/ पाली (राजस्थान), NIT:

सतपाल तंवर ने कराया बसपा प्रत्याशी का नमांकन, विरोधियों में मची खलबली | New India Times

शनिवार को भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर मारवाड़ जंक्शन पहुंचे। बहुजन समाज पार्टी की महिला प्रत्याशी गजराज कंवर के समर्थन में पाली के मारवाड़ जंक्शन पहुंचे भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने कांग्रेस और भाजपा को जमकर खरी खोटी सुनाई और आड़े हाथों लिया। तंवर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने आज तक जनता को ठगने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी बहन मायावती ने सुशासन को साबित किया है। तंवर ने कहा कि मैं यहां बसपा का समर्थन करने आया हूं। उम्मीदवार राजपूत जाति से है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने पहली बार किसी राजपूत प्रत्याशी का समर्थन किया है। यदि ये लोग कायदे में रहकर काम करेंगे तो ठीक हैं यदि इन्होंने दलितों के साथ कोई भी बदमाशी की तो हम बसपा को भूल जाएंगे और हम जाति के नाम पर दलितों को परेशान करने वालों की गर्दन मरोड़ना भी जानते हैं। इस दौरान सतपाल तंवर का फूल मालाएं और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

सतपाल तंवर ने कराया बसपा प्रत्याशी का नमांकन, विरोधियों में मची खलबली | New India Times

उन्होंने कहा कि कुछ छोटी मोटी नत्थू खैरी पार्टियों दलितों के वोट कटने का काम कर रही हैं। यह मान्यवर साहब कांशीराम जी के साथ बहुत बड़ा धोखा है। भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने मारवाड़ जंक्शन से बसपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कराया। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने बसपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और रोड़ शो की अगुवाई की। इस दौरान सैंकड़ों भीम सैनिक सतपाल तंवर के स्वागत के लिए मौजूद थे लेकिन राजपूत जाति के लोग वहां से नदारद थे। कहा जा रहा है कि प्रत्याशी राजपूत जाति से है ऐसे में उनकी खुद की कौम उनके साथ नहीं है। प्रत्याशी सिर्फ दलित वोटों के बलबूते अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नामांकन के बाद सतपाल तंवर सीधे बालोतरा के लिए निकल गए हैं। वहां वे कुछ स्वागत कार्यक्रमों में भाग लेंगे और सिवाना थाने में भी जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article