लेजर तकनीक द्वारा बिना चीरा बिना टांका ऑपरेशन की शुरुआत | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

लेजर तकनीक द्वारा बिना चीरा बिना टांका ऑपरेशन की शुरुआत | New India Times

दतिया मेडीकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में अब लेजर विधि द्वारा पाइल्स, बवासीर, भगंदर और पिलोनाइडल साइनस का आपरेशन होना शुरू हो गया है। इस तकनीक से पहली बार दिनारा रोड दतिया निवासी मरीज अमर का सफल आपरेशन किया गया। यह सुविधा मेडिकल में आरम्भ होने पर डीन डा उदैनियाँ ने सर्जरी एचओडी डा. आर्या एवं समस्त सर्जरी टीम को बधाई दी। डा. के एन आर्या के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि लेजर सर्जरी में बिना चीरा फाड़ी के एक छोटे से छेद से ऑपरेशन किया जाता है और अगले दिन मरीज की छुट्टी कर दी जाती है, चूंकि कोई चीरा फाड़ी नहीं होती अतः न ही ब्लड लॉस होता है और न ही इंफेक्शन का खतरा रहता है, अतः यह तकनीक मरीज के लिए बेहद फायदेमंद है। अभी जिस मरीज का ऑपरेशन किया है वह पिछले 5 महीने से इस बीमारी से परेशान था और एक बार आपरेशन भी करा चुका था। उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के जन सम्पर्क अधिकारी डा मुकेश शर्मा द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article