मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जुन्नारदेव 122 से नाम निर्देशन वापसी के दिन आज रिटर्निंग कार्यालय से अपना नामांकन वापस लिया। विधानसभा चुनाव मैदान में दमखम दिखाने के लिए उतरे प्रत्याशियों को मनोबल करने का दौरा जमकर चला। राजनैतिक पार्टियों से बगावत करके अपनों से रूष्ट होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा निर्वाचन के लिए दावेदारी करने हेतु नामांकन रिटर्निंग कार्यालय में दाखिल किया था। नामांकन पत्र वापसी की आज तिथि पर पार्टी संगठनों और सामाजिक लोगों ने प्रत्याशियों को मनाने में कामयाब होकर एक पूर्व विधायक और इवनाती का फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामनिर्देशन पत्र वापस लिया। अब चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी उतारे हैं। लेकिन जैसे जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार करने में धड़कन तेज हो गई है। देखना होगा की जनता के दिलों में जगह कौन बना पायेगा। कांग्रेस बीजेपी गोंडवाना सहित सात निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे इनका फैसला लगभग 2 लाख 10000 मतदाता एक को जीत का ताज पहनाएंगे आखिर वह कौन होगा जिसके लिए जनता को तीन दिसंबर तक इसकी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
