मथुरा में पहली बार टू व्हीलर टैक्सी की हुई शुरुआत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में पहली बार टू व्हीलर टैक्सी की हुई शुरुआत | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित की पहल पर एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह के प्रयास से मथुरा में पहली बार टू व्हीलर टैक्सी का आज शुभारंभ हुआ। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने टू व्हीलर टैक्सी का शुभारंभ करते हुए कहा है कि हमारी समिति लगातार पिछले 14 वर्षों से जाम को लेकर काम कर रही है समिति के द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किया जा रहे थे जिससे जाम से लोगों को राहत मिल सके पूरे देश में टूरिस्ट प्लेस पर टू व्हीलर टैक्सी संचालित हो रही है लेकिन मथुरा में बाहर पूरे विश्व से ब्रज क्षेत्र में करोड़ों श्रद्धालु आते हैं और जाम में उनके वाहन फंस जाने से काफी लोगों को कठिनाई होती है।

मथुरा में पहली बार टू व्हीलर टैक्सी की हुई शुरुआत | New India Times

इसी कठिनाई को लेकर समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित पिछले कई महीनों से टू व्हीलर टैक्सी को लेकर काम कर रहे थे उनका साथ देते हुए मथुरा एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने सराहनीय पहल करते हुए प्रथम टू व्हीलर टैक्सी के रुप पांच टू व्हीलर अपने कार्यालय में कल पहली बार रजिस्टर्ड किए गए आज बृजेश्वरी होंडा से दीक्षित गाड़ी वाले के निर्देशक नरेंद्र दीक्षित ने मथुरा में पहली बार टू व्हीलर टैक्सी ली। निर्देशक नरेंद्र दीक्षित ने कहा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया गया है और आने वाले दिनों में इस सेवा का विस्तार किया जाएगा जिससे और लोगों को टैक्सी का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर बृजेश्वरी होंडा के प्रबंधक नंबर की गाड़ी मनोज बसु, संजीव कुमार दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी आदि।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article